रिवर राफ्टिंग का शौक पड़ा महंगा, नदी में राफ्ट पलटने से महिला की गई जान

शिमला। अपने साथियों के साथ हिमाचल भ्रमण पर आई पुणे की एक महिला को रिवर राफ्टिंग का शौक इस कदर मंहगा पड़ा कि उसकी जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में गुरुवार को बबेली के पास गुजर रही ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग कर रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों की राफ्ट अचानक नदी में पलट गई इसमें छह लोग सवार थे जिससे नदी में सभी लोग गिर गये।

A woman died when raft overturned in river in Himachal

काफी मशक्कत के बाद करीब पांच लोगों को बचाया गया लेकिन एक बुजुर्ग महिला को नहीं बचाया जा सका। महिला को जब तक ब्यास नदी से बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की पहचान रजिया डांगे निवासी पुणे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राफटिंग कर रहे पर्यटक पानी के बहाव का सही आकलन नहीं कर पाये जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+