चीन के विरोध में हिमाचल में तिब्बती युवक ने किया आत्मदाह!

ताजा घटनाक्रम में धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज में एक बौद्ध विहार के पास तिब्बती ने आत्मदाह कर लिया है।

शिमला। तिब्बतियों की ओर से आत्मदाह करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चीनी नियंत्रण वाले तिब्बत की तरह अब तिब्बती युवक भारत में भी आत्मदाह करने लगे हैं जिससे तिब्बत की निर्वासित सरकार भी परेशान है। ताजा घटनाक्रम में धर्मशाला के पास मैक्लोडगंज में एक बौद्ध विहार के पास तिब्बती ने आत्मदाह कर लिया है।

तिब्बती युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई

तिब्बती युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई

खतरनाक कदम उठाने वाले तिब्बती युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव हलांकि पूरी तरह जल चुका है व कुछ हड्डियां ही बची हैं जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है लेकिन पुलिस शव को फोरेंसिंक टेस्ट के बाद तिब्बती प्रशासन को सौंप देगी ताकि अंतिम संस्कार हो सके। आशंका जताई जा रही है कि चीनी नियंत्रण वाले तिब्बत में हो रहे आत्मदाह की तरह इस युवक ने भी यहां आत्मदाह किया है।

भारत में तिब्बतियों की ओर से किये गये आत्मदाह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 जुलाई को भी सारनाथ में सेंट्रल तिब्बतन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे युवक ने आत्मदाह की कोशिश की थी। चीनी नियंत्रण वाले तिब्बत में चीन की दमनकारी नितियों के विरोध में अबतक 155 तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं। मिली जानकारी शनिवार शाम मैक्लोडगंज के पास लाग्यारी बौद्ध विहार के रास्ते पर एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुद पर कैरोसिन छिड़ककर लगाई आग

खुद पर कैरोसिन छिड़ककर लगाई आग

युवक ने जब यह कदम उठाया तो उस समय मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। इस दौरान मोनेस्ट्री की परिक्रमा कर रहे तिब्बती समुदाय के तेंजिन दोरजे ने धुआं उठता हुआ देखा तो इसके कारणों का पता लगाने के लिए वह मौके पर पहुंच गया। इस दौरान उसने वहां पर एक व्यक्ति को जलते हुए देखा तथा इसकी सूचना अन्य को दी, जिसके बाद तिब्बती सैटलमैंट ऑफिसर मौके पर पहुंच गए तथा युवक की पहचान के लिए तिब्बती समुदाय को सूचना दी गई। इस दौरान पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लिया। इसके अलावा फोरैंसिक लैब विशेषज्ञों ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

बैग में मिला तिब्बत का राष्ट्रीय झंडा

बैग में मिला तिब्बत का राष्ट्रीय झंडा

आत्मदाह करने के स्थान पर विशेषज्ञों को युवक का एक बैग मिला है, जिसमें तिब्बत का राष्ट्रीय ध्वज व 800 रुपए सहित एक छाता मिला है। तिब्बती युवक के आत्मदाह करने के मामले के बाद समुदाय के सभी लोगों को इसकी सूचना दे दी गई है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है, न ही यह पता चल पाया है कि उसने आत्मदाह क्यों किया? पुलिस थाना मैक्लोडगंज में इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

फोरेंसिक टेस्ट के बाद ही कुछ और पता चल पाएगा

फोरेंसिक टेस्ट के बाद ही कुछ और पता चल पाएगा

तिब्बती सैटलमैंट ऑफिसर दावा रिंचेन ने बताया कि उन्हें एक युवक के आत्मदाह करने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचे। युवक पूरी तरह से जल चुका था तथा उसकी मौत हो गई थी। युवक की पहचान के लिए समुदाय के सभी लोगों को सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है न ही आत्मदाह करने का मकसद पता लग पाया है। उधर डीएसपी राजेन्दर कुमार ने कहा कि इस बारे में सारी जानकारी रविवार को होने वाले फोरंसिक टेस्ट के बाद ही पता चल पायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+