हिमाचल: मिठाई की दुकान में फटा एलपीजी गैंस सिलेंडर, 27 लोग घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक दुकान में एलपीजी गैंस सिलेंडर फटने से करीब 27 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में कुछ स्कूली बच्चें भी घायल हुए हैं। हादसे में झुलसे लोगों को टांडा मेडिकल कालेज व पठानकोट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

27 people injured in cylinder blast in Kangra

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के बस अड्डा पर एक मिठाई की दुकान में गैस सिलैंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में 27 बुरी तरह लोग झुलस गए। जिनमें कुछ स्कूली बच्चे बताये जा रहे है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय दुकानदार तथा लोग राहत कार्य में जुट गए तथा मरीजों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में कोई भी डाक्टर मौके पर नहीं मिला।

27 people injured in cylinder blast in Kangra

बताया जा रहा है कि अस्पताल में 3 डाक्टरों के स्थान पर मात्र एक ही डाक्टर कार्यरत हैं तथा वह भी एक सैमीनार में हिस्सा लेने शिमला गया है। जिस कारण अस्पताल में बवाल हो गया। अस्पताल में डाक्टर न होने के कारण मरीजों को परिजन प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मैडीकल कालेज रैफर करवा कर ले गए। हादसे के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक एक भी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हुई, जिस कारण ज्यादातर मरीजों को निजी वाहनों से टांडा ले जाया गया। जबकि बाद में एक एम्बुलेंस ज्वाली तथा दूसरी एम्बुलेंस तकीपुर से आई और बाकी मरीजों को टांडा ले गई। इनमें 6 मरीज ज्यादा गंभीर हैं। जो जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+