मां ने अपने प्रेमी से करवाया 8 साल की बेटी का रेप, फिर हत्या कर खेत में फेंकी निर्वस्त्र लाश

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक कलयुगी मां ने अपनी 8 साल की मासूम बच्ची के साथ अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराकर बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव नग्न अवस्था में खेत में फेंक दिया। घटना के 14 दिन बाद पुलिस ने दुष्कर्म के बाद की गई मासूम की हत्या का खुलासा करते हुए मां और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।

12 नवंबर को मिली थी बच्ची की लाश

12 नवंबर को मिली थी बच्ची की लाश

हाथरस के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र की बिसवार चौकी क्षेत्र गांव गढ़ी भागता में बीते 12 नवंबर की देर शाम घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। 12 नवंबर की ही देर रात मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फेल गई। सूचना के बाद मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई।

बच्ची ने मां को उसके प्रेमी संग देखा था

बच्ची ने मां को उसके प्रेमी संग देखा था

मृतक बच्ची के पिता संजय द्वारा दी गई थाना कोतवाली सादाबाद पुलिस को तहरीर के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला की मासूम बच्ची की मां के पड़ोसी युवक से अवैध संबंध थे। 12 नवंबर को बच्ची ने अपनी मां शबाना को कमरे में उसके प्रेमी भूरा उर्फ नटवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

पुलिस को गुमराह करने के लिए किया रेप, फिर हत्या

पुलिस को गुमराह करने के लिए किया रेप, फिर हत्या

इसके बाद शबाना ने अपने प्रेमी भूरा उर्फ नटवर के साथ मिलकर मासूम बच्ची की हत्या कर दी और शव को रात के अंधेरे में गांव के बाहर खेत में नग्न अवस्था में फेंक दिया। कलयुगी मां शबाना और उसके प्रेमी भूरा उर्फ नटवर ने ग्रामीणों के साथ पुलिस को गुमराह करने के लिए मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+