हाथरस और महाराजगंज में मिले 10 नए कोरोना के मरीज, तबलीगी जमात में हुए थे शरीक

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मस्जिदों से पकड़कर क्वारंटीन किये गए तब्लीगी जमात से जुड़े 22 जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आने से जिला के साथ स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मंच गया है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने चारों संक्रमित लोगों को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली निजामुद्दीन जमात में शमिल होने के बाद हाथरस के कस्बा सासनी पंहुचे 22 जमातियों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के ही के.एल. जैन इंटर कालेज में क्वारंटीनकरते हुए इनके सेम्पल जाँच के लिए भेजे थे।

uttar pradesh hathras maharajganj found 10 new coronavirus case

शुक्रवार देर शाम 22 जमातियों में से 12 की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई । इनमें से चार जमातियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्रजेश राठौर ने बताया कि जो चार जमाती पॉजिटिव पाए गए है वह स्टेज वन के पॉजिटिव हैं और उन्हें क़स्बा मुरसान के कोविड -वन अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 6 लोगों की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी लोग तबलीगी जमात की मरकज में गए थे। इन सभी का इलाज जिले के मिठौरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इन सभी मरीजों के परिजनों को जिला अस्पताल के क्वारंटीन वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि महाराजगंज जिला उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+