Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाथरसः राशन लाने गई नाबालिग से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, न्याय के लिए भटक रही है पीड़िता

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस घटना को 8 दिन होने को है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। यही कारण है कि पीड़िता न्याय के लिए इधर से उधर भटक रही है। पीड़िता थाने का चक्कर लगा रही है। लेकिन अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है। नाबालिग से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

दुकान पर राशन लाने गई थी नाबालिग

दुकान पर राशन लाने गई थी नाबालिग

घर से राशन की दुकान पर राशन लेने गई नाबालिक युवती ने गांव के ही तीन दबंग युवको पर अगवा कर ले जाने और बारी-बारी से गैंग रेप किये जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव का है। जानकारी के अनुसार थाना हसायन क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री बीती 6 जनवरी को अपने घर से राशन की दुकान पर राशन लेने गई हुई थी।

तीन लोगों ने बारी-बारी किया रेप

तीन लोगों ने बारी-बारी किया रेप

पीड़ित नाबालिग लड़की के बताये अनुसार जब दुकान से उसको राशन नहीं मिला तो वह अपने घर वापस लौट रही थी। तभी गांव के ही रहने अरविंद्र और दीपक ने रेलवे फाटक के पास से अगवा कर लिया और पास में ही बने एक कमरे में ले गए। जंहा अरविंद्र, दीपक व अरविंद्र के साले शीलेंद्र ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया है।

8 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई

8 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई

मामले की जानकारी होने पर नाबालिक युवती के परिजनों ने बीती 6 जनवरी को थाना कोतवाली हसायन पुलिस को तहरीर दी। तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी तीनो युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित युवती न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रही है। वहीं इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है की तहरीर पर थाने पर अभियुक्त दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तरी जल्द ही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+