Hathras Hadasa: हादसे में मरने वाले अधिकांश आगरा के, मृतकों के घर लोगों का लगा तांता, इन्होंने गंवाई जान
Hathras Hadasa News Agra Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सड़क हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में अधिकांश आगरा के रहने वाले हैं। जैसे ही यहां के लोगों को इस हादसे का पता चला मृतकों के घर तांता लगना शुरू हो गया।
देर रात तक लोगों का लगा तांता
इस हादसे में मरने वाले अधिकांश आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र सैमरा के रहने वाले है। हाथरस श्राद्ध में गए हुए थे। हाथरस के मीतई के पास रोडवेज बस ने लोडर मैक्स में टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। जैसे जैसे लोगों को इस घटना की जानकारी होती गई, आगरा स्थित इनके घर पर भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल
मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। माताएं बहनों की चीख पुकार सुन सभी की आंखे नम है। मृतकों का नाम ले सभी रो रहे हैं।
गांव में गम का माहौल
इस हादसे के बाद से मृतकों के गांव सैमरा में हर तरफ गम का माहौल है। पूरे गांव में मातम पसरा है।
Hathras Road Accident: दर्दनाक हाथरस हादसे की कहानी महिला की जुबानी, बताया कितना डरावना था मंजर
परिजन ने बताई यह बात
मृतकों के परिजन खान मोहम्मद ने बताया कि मरने वाले मेरे ही परिवार के हैं। सभी तेरही में गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।
इन्होंने गंवाई जान
सभी मृतक ग्राम सेमरा, खंदौली ,आगरा के रहने वाले हैं।
नाम उम्र वर्ष
इरशाद पुत्र बेदरिया खान 25
मुन्ने खान पुत्र नसीम अली 55
मुस्कान पत्नी नूर मोहम्मद 16
टल्ली पुत्र चुन्ना 28
तबस्सुम पुत्र टल्ली 28
नजमा पत्नी आबिद
भोला पुत्र नूर मोहम्मद। 25
खुशबू पुत्र हासिम। 25
जमील पुत्र गनी मोहम्मद। 50
छोटे पुत्र बेदारिया। 25
अयान पुत्र हासिम
सूफियान पुत्र हमीद
अलफेज पुत्र सानू
सोएब पुत्र हमीद
इशरत












Click it and Unblock the Notifications