Hathras Road Accident: दर्दनाक हाथरस हादसे की कहानी महिला की जुबानी, बताया कितना डरावना था मंजर
Hathras Hadsa In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दर्दनाक हादसा हुआ है। बस ने मैक्स पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। सीएम योगी ने घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। पिकअप में सवार महिला जो घायल होकर अस्पताल पहुंची है उसने इस दर्दनाक हादसे के बारे में बताया।
ऐसा झटका लगा मानो जान निकल गई
महिला ने बताया कि हम तेरहवीं का भोज कर वापस लौट रहे थे। पिकअप में कुल 35 लोग थे। सभी एक दूसरे से बात कर रहे थे। मेरे पिता, बच्चे भी थे। पीछे से बस ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी जोर का झटका लगा।

सड़क किनारे पलट गई पिकअप
महिला ने बताया कि टक्कर लगते ही पिकअप सड़क किनारे पलट गई।
मंजर देख कांप गई
पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। मौत का यह मंजर देख मैं कांप गई। जीवन में ऐसा दर्दनाक हादसा मेरे साथ पहली बार हुआ था।
Hathras Accident: जनरथ बस और मैक्स लोडर में टक्कर, 15 लोगों की मौत, तेरहवीं समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
बच्चों को बचाने में जुट गई
इस हादसे के बाद मुझे अपनी सुध नहीं रही। ध्यान दो मासूम बच्चों पर था। बस कैसे इन्हे बचालूं यही सोच रही थी।
लाशें ही लाशें थी बस
लोगों की चीख पुकार और लाशें देख मैं बुरी तरह डर गई। मैं चिल्लाने लगी। मुझे कुछ लोगों ने बाहर निकाला ।
अभी सोचती हूं तो डर लगता है
महिला ने बताया कि मैं और मेरे बच्चे हादसे में बच गए हैं लेकिन अभी भी हादसा मन और मस्तिष्क पर है। सोचती हूं तो डर लगता हैं।












Click it and Unblock the Notifications