UP News: कॉलेज में पहुंचा नाग-नागिन का जोड़ा, पढ़ाई छोड़ भागे छात्र, फिर जो हुआ नहीं होगा यकीन

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हाथरस जनपद के एक कॉलेज में सुबह नाग नागिन का एक जोड़ा पहुंच गया। नाग नागिन को देखकर स्कूल में पहुंचे छात्र-छात्राएं क्लासरूम से भाग निकले।

बाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही स्कूल की छुट्टी कर दी गई। इधर कमरे में बंद नाग नागिन में से एक की मौत हो गई। एक की मौत हो जाने के बाद भी उसका साथी उसके पास ही पड़ा रहा।

up-news-a-pair-of-snakes-reached-the-college-students-ran-away

इधर वन विभाग के अधिकारी जब रेस्क्यू करने पहुंचे तो एक की मौत हो जाने के बाद उसके पास मौजूद दूसरे को देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों द्वारा आशंका जताई गई की नाग की मौत हो गई थी और उसकी मौत के बाद नागिन उसे छोड़कर जाना नहीं चाहती थी।

हालांकि बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने जिंदा नागिन को पकड़ लिया और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इसके अलावा मृत नाग को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

हाथरस जनपद के हसायन क्षेत्र अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज सिकतरा की यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नाग नागिन में अभी भी इतना प्रेम होता है कि वह जोड़े की मौत हो जाने के बाद खुद का प्राण भी त्याग देता है।

नाग नागिन को लेकर घटित हुई या घटना पहली घटना नहीं है इसके पहले भी यूपी के कई जनपदों में इस तरीके की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। वहीं जोड़े में शामिल एक सांप की मौत कैसे हुई थी इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+