Hathras stampede: मृतकों के परिजनों की मदद के लिए आगे आई सपा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिए 1.23 करोड़
Hathras stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सत्संग के दौरान हुए भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। हादसे में सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक मदद दी गई थी।
अब समाजवादी पार्टी भी मृतकों के परिजनों की मदद के लिए आगे आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस हादसे में करने वाले 123 लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए दिए गए हैं। अखिलेश यादव द्वारा कल 1.23 करोड रुपए दिए गए हैं।

परिजनों को सहयोग राशि देने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन, अक्षय यादव, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव समेत अन्य पदाधिकारी को लगाया गया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ इलाके में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का एक सत्संग आयोजित था। सत्संग में काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा साकार हरि को सुनने के लिए आए थे। सत्संग के बाद बाबा जब वहां से निकले तो भगदड़ मच गई।
कहा गया कि बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए भक्तों की संख्या बाबा के वाहनों के पीछे दौड़ने लगी जिसके चलते वहां भगदड़ मची। हादसे के बाद सिकंदराराऊ के साथ ही आसपास के सभी अस्पताल भर गए थे। खुद सिकंदराराऊ अस्पताल में चारों तरफ डेड बॉडी ही पड़ी हुई थी।
मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएँ और बच्चे थे। अस्पताल में इधर-उधर पड़े शवों और दर्दनाक मंज़र को देखकर एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। घटना के बाद उत्तर प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया। लोगों ने बाबा पर आरोप भी लगाए, हालाँकि उनके खिलाफ़ कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई।
इस भगदड़ की जांच के लिए जांच कमेटी गठित की गई है और जांच जारी है। इसके अलावा बाबा के वकील द्वारा साजिश का दावा किया गया है। हादसे के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मदद का ऐलान किया गया था। अब इसी मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भगदड़ में भरने वाली 123 लोगों के परिजनों को एक-एक लाख मदद दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications