घने कोहरे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, मथुरा-पटना एक्सप्रेस से कटे

Hathras news, हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस रोड स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां घने कोहरे के चलते चार लोग मथुरा पटना एक्सप्रेस ट्रेन से कट गए हैं। कटकर मरे इन लोगों में से तीन लोग पास के ही गांव रामपुर के रहने वाले है। चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है।

Four killed in train accident in Hathras

रामपुर के मरे तीन लोगों में शिवकुमार उसका भतीजा और बेटा शामिल है जो आठ तथा पांच साल के हैं। ये लोग ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकले थे और हादसे का शिकार हो गए। चश्मदीद की मानें तो ये लोग ट्रैक पर चलकर आ रहे थे और कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आयी और उसने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। डीएसपी ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ लग रहा है।

हापुड़ में चार पशुओं की मौत


जनपद हापुड़ में गेट नंबर 70 श्यामपुर ददायरा फाटक पर कोटद्वार से दिल्ली की ओर आने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 आवारा पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उनका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर बहुत देर तक पड़ा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+