Hathras में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, पांच की मौत

Hathras News, हाथरस। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) से है, यहां सोमवार की देर रात सिकंदराराऊ-कासगंज रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब पौन घंटे बाद क्रेन की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Recommended Video

    UP में भीषण Road Accident, मौत के मुंह में समाये तीर्थयात्री, 4 लोगों की मौत,देखिये | वनइंडिया हिंदी
     five devotees no more in road accident in Hathras

    जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अलवर जिले के गांव फतेहपुर टोडा के नौ श्रद्धालु बोलेरो से सोरो गंगा स्नान के लिए सोमवार (04 जनवरी, 2021) को जा रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे सिकंदराराऊ से दो किलोमीटर दूर कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास सामने आ रहा ट्रक बोलेरो पर पलट गया। ट्रक में सब्जियां भरी हुई थीं। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। जिसने भी हादसे का मंजर देखा वह हैरान रह गया।

    वहीं, सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बुरी तरह फंसे होने के कारण बाहर नहीं निकाले जा सके। पौन घंटे बाद क्रेन वहां पहुंची। क्रेन से ट्रक को हटाकर कार सवारों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इनमें रामनिवास मीणा (43), 30 वर्षीय कार चालक, 12 वर्षीय बच्ची और 40 वर्षीय अन्य व्यक्ति शामिल है। वहीं मीरा देवी, आनंद, शोहराब और पप्पू की हालत गंभीर है। पांच वर्षीय एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। रामनिवास के जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। अन्य लोगों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+