Haryana Polls: यूथ कांग्रेस की नई रणनीति, इस कैंपेन से घर-घर उजागर करेगी BJP सरकार की नाकामियां
Haryana Election: यूथ कांग्रेस ने हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ "भाजपा हरियाणा छोड़ो" अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे। उनका उद्देश्य है कि लोगों को सरकार की विफलताओं से अवगत कराया जाए, ताकि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को वोट न दे।
इस कैंपेन के जरिए यूथ कांग्रेस यह बताने का प्रयास कर रही है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कृषि संकट और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। इसके अलावा, सरकार पर किसानों और युवाओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया जा रहा है।

यूथ कांग्रेस का यह अभियान राज्यभर में चलाया जा रहा है, जिसमें उनके कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं और उन्हें भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बेसिक जरूरतों पर भाजपा को घेरेंगे
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेशभर में जनता के बीच पहुंचेंगे और जनता को बताएंगे कि कैसे भाजपा शासनकाल में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन हो गया, प्रदेश के स्कूलों को लगातार बंद किया जा रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महंगाई चरम पर है, सिलेंडर के दाम एक हजार रुपए से ज्यादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications