हरियाणा: बर्गर लेने गई लड़की को किया किडनैप, फिर मैसेज भेजकर मां से मांगे 2 करोड़ रुपए
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में मेटल व्यापारी की बेटी का देर रात अपहरण कर लिया गया। व्यापारी की बेटी के अपहरण के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 10 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद उसे सकुशल एक घर से बरामद कर लिया। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस की मानें लड़की बर्गर लेने के लिए बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।

जानकारी के मुताबिक, मामला यमुनानगर सेक्टर 18 का है। यहां मेटल व्यापारी की लड़की का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश छात्रा की कार को हुड्डा सेक्टर 18 में छोड़ कर उसे दूसरी कार में डाल कर करनाल ले गए। यहां से बदमाशों ने लड़की की मां के फोन नंबर पर और उसकी मेल पर एक मैसेज भेजा। लड़की के परिजनों के अनुसार मैसेज में लिखा था- 'पहले भी समझाया था पर यह समझी नहीं, जिसके चलते हमारा बहुत नुकसान हुआ है। तुम्हें भी बोला था कि मेरा नुकसान मत करना। तुम अगर लड़की को जिंदा देखना चाहती हो, तो दो करोड़ रुपए तैयार रखना। रात तक मैं लेने आऊंगा। हां, अगर तुम लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो इसे जिंदा नहीं देखोगे।'
पुलिस को देखते ही भाग गया एक आरोपी
बदमाशों का मैसेज मिलते ही छात्रा के परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। हालांकि मामला जगाधरी पुलिस का था, लेकिन इस मामले में अहम भूमिका निभाते हुए सीआईए स्टाफ वन ने भी कड़ी मेहनत की और लड़की के फोन, जिससे मैसेज कर बदमाशों ने फिरौती मांगी थी, उसे ट्रेस कर लिया। गत शाम करनाल पहुंचकर पुलिस ने लड़की को कमरे से सकुशल मुक्त करा लिया। हालांकि एक आरोपी पुलिस को देखते ही वहां से भागने में कामयाब हो गया।
डीगढ़ के एक स्कूल का छात्र है आरोपी
पुलिस के अनुसार, जिस लड़के ने लड़की का अपहरण किया, वह खुद भी एक बड़े परिवार से संबंध रखता है। लड़का चंडीगढ़ के एक स्कूल में पढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार लड़की के अपहरण मामले में आरोपी लड़का कुछ समय यमुनानगर में भी रह चुका है। तब यहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की ने इस लड़के के साथ जुआ खेला था और लाखों रुपए हार गई थी। उस पैसे को पाने के लिए युवक कई बार लड़की से पैसे की मांग कर चुका था, लेकिन छात्रा पैसे नहीं दे पा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications