केदारनाथ की हत्या: 70 साल के बुजुर्ग का कट्टे से किया गया था मर्डर, पुलिस ने पकड़ा 10वां आरोपी

यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर के गांव नाहरपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग केदारनाथ की हत्या मामले में पुलिस ने अब 10वां आरोपी पकड़ा है। आरोपी की पहचान गांव नाहरपुर निवासी तयैब हुसैन के तौर पर हुई है, जिसे सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और अब वह 2 दिन के रिमांड पर है।

Yamunanagar police caught the 10th accused of the murder of 70-year-old Kedarnath

पुलिस के मुताबिक, तयैब हुसैन काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह छुपे-छुपे घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि, बुजुर्ग केदारनाथ की हत्या 2 मरले के प्लॉट को लेकर हुए विवाद में गई थी। इस हत्याकांड के 9 आरोपी पहले ही गिरफ़्तार हो चुके थे। तयैब हुसैन 10वां आरोपी गिरफ़्तार हुआ है। हरियाणा के गांव नाहरपुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बयान दिए थे कि, चाचा केदारनाथ उसके साथ घर के सामने स्थित प्लाॅट में मिस्त्री लगाकर ईंटें लगवा रहे थे। उसी दौरान इकरार, साहिल, इसरार, यूनुस, इलियास, आयूब, तयूब, इल्ताफ, नसीम, इसताक और अन्य लोग आ पहुंचे। उन लोगों ने हम पर हमला कर दिया।

हमलावरों में से एक काली उर्फ इसरार पर देसी कट्टा था। उसने धमकी दी कि, वह गोली मार देगा। उन्होंने मुझ पर और चाचा केदार पर हमला कर दिया। जिससे चाचा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन बच नहीं पाए। उसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। इस मामले में जठलाना पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 13 लोगों पर 11 मार्च को धारा-302, 148, 149, 323, 506 और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया। अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए कर लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+