15 साल की लड़की कोर्ट ने पिता को सौंपी, वह रात को फिर आशिक के घर जा पहुंची, शादी कर ली
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में प्रेम-प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 15 साल की लड़की के परिजनों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी को एक लड़का भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को बरामद किया और उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान लेने व मेडिकल टेस्ट कराने की कोशिश की। मगर, लड़की ने मना कर दिया और कोर्ट में युवक के खिलाफ भी बयान नहीं दिए। इससे केस में पोक्सो एक्ट की धारा नहीं लग पाई।

हालांकि, लड़की के भविष्य को देखते हुए कोर्ट ने उसे उसके पिता के हवाले कर दिया। उसके बाद रात को लड़की फिर घर से उसी युवक के पास पास पहुंच गई। पुलिस फिर उसे लेकर आई। लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करा रखी थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लड़की को उसके पिता के हवाले किया। यमुनानगर के सिटी जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि, लड़की नाबालिग है और उससे शादी रचाने वाले युवक के खिलाफ लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने कहा था कि, राजू नाम का शख्स लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है।

बताया जाता है कि, युवक ने लड़की को अपने घर पर रखा। यहां तक कि ब्याह भी कर लिया। जबकि, वो अभी तकरीबन 15 साल की ही है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि 2 बार लड़की मेडिकल कराने से मना कर चुकी है। उसने अपने साथ बलात्कार की बात भी नहीं कही। हालांकि, आरोपी राजू को चाइल्ड मैरिज एक्ट की धारा जोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला जगाधरी क्षेत्र का है, जहां के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications