'कांग्रेस छोड़ दो वरना...', Bajrang Punia को मिली जान से मारने की धमकी, वॉट्सएप पर आया था मैसेज
Bajrang Punia: रेसलर बजरंग पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किए हुए बजरंग पूनिया को अभी तीन दिन भी नहीं हुआ कि उन्हें अब जान से मारने की धमकी मिलने मिली है।
किसान कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन बने बजरंग पूनिया को जान से मारने की यह धमकी विदेशी नंबर से मिली है। खबर के मुताबिक, व्हाट्सएप के ज़रिए भेजे गए इस मैसेज में उन्हें कांग्रेस छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

बजरंग पूनिया ने इस धमकी के बाबत तुरंत सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही, बजरंग को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
क्या लिखा था धमकी भरे मैसेज में?
बजरंग पूनिया को आए धमकी भरे संदेश में लिखा था, 'बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। यह हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम तुम्हें दिखा देंगे कि हम क्या हैं। जहां चाहो शिकायत कर लो, यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।'
पुलिस ने शुरू की जांच
इस धमकी के बाद बजरंग पूनिया ने सोनीपत बहालगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकात दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने बजरंग को आश्वासन दिया है कि वे धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। बजरंग और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
वहीं, बजरंग एक राष्ट्रीय खिलाड़ी है और जनता के बीच काफी मशहूर है। इसी कारण पुलिस अधिकारी इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं। तो वहीं, इस धमकी भरे मैसेज ने लोगों के बीच चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब भारत में किसी प्रमुख व्यक्ति को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा हो।
बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल
हाल ही में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से उनके 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। 4 सितंबर को उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी चर्चा की और फिर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications