युवती को महिला ने नौकरी दिलाने के लिए भेजा युवक के पास, उसने किडनैप कर लूटी अस्‍मत

यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर शहर की एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि, वह नौकरी चाहती थी। एक महिला ने नौकरी दिलाने के लिए उसे युवक के पास भेजा था। उस युवक ने नौकरी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। फिर उन वीडियोज के जरिए उस पर दवाब बनाने लगा।

woman sent a girl for a job, the young man abducted and raped her in Car

पीडिता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला और उस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीडित युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसका अपने पति के साथ मन-मुटाव हो गया था। वह अपने बेटे के साथ अकेली रहने लगी। पिछले साल दिसंबर महीने में वह कृष्णा नगर की रहने वाली एक महिला अलका के पास किराए पर कमरा लेने आई, चूंकि वहां उसे नौकरी चाहिए थी। तब अलका ने उसे गांधीनगर के रहने वाले युवक (जिसका नाम सचिन कुमार बताया जा रहा है) का मोबाइल नंबर दिया। अलका ने कहा कि, वह तुझे कमरा दिला देगा और कहीं नौकरी भी लगवा देगा।

woman sent a girl for a job, the young man abducted and raped her in Car

पीडिता का कहना है कि, उसने सचिन के पास फोन किया तो उसने उसे किराए पर मकान देने व नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने पास बुलाया। सचिन ने पहले उसका रिज्यूम लिया और बोला कि जल्द ही उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद इसी महीने उसने नौकरी दिलाने की बात कहकर आईटीआई के पास बुलाया। युवती गई तो सचिन उसे आईटीआई के नजदीक एक कार में मिला। वो कार में उसके साथ बैठ गई..जहां से वह उसे नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

पीडिता के मुताबिक, सचिन वहां उसे कार को एक सुनसान जगह ले गया और कार के अंदर ही बलात्‍कार किया। उसने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फोटो भी खींच लीं। फिर बोला कि किसी को कहा या कोई शिकायत की तो ये सब वायरल कर दूंगा। इसी तरह डराकर उसने कई दफा युवती को हवस का शिकार बनाया। किसी तरह युवती ने आपबीती उस अलका नाम की महिला को सुनाई। इस पर साथ देने के बजाए अलका उसे धमकाने लगी। अंतत: युवती ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+