बिना कपड़ों के ​फ्रिज में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में 57 वर्षीय महिला रेलवे कर्मचारी का शव उनके सरकारी आवास पर मिला। उनका शव अर्धनग्न हालत में मिला। घर में सामान बिखरा हुआ था। हत्या धारदार हथियार से की गई है। सिर और शरीर पर कई जगह वार किए गए। हालात देख ऐसा लग रहा था कि लूट के इरादे से बदमाश आए होंगे और इसके बाद उन्होंने रेप किया और फिर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्रिज में छिपाने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यमुनानगर के एसपी 'सीन ऑफ क्राइम' टीम के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।

बिना कपड़ों के ​फ्रिज में मिला महिला का शव

बिना कपड़ों के ​फ्रिज में मिला महिला का शव

महिला रेलवे वर्कशॉप की कैंटीन में काम करती थीं और घर पर अकेली रहती थी। महिला का शव बिना कपड़ों के आधा फ्रीज में और आधा फ्रिज के बाहर मिला। पहली नजर में ऐसा लग रहा था जैसे हत्या के बाद महिला के शव को फ्रिज में रखने का प्रयास किया गया हो। कहा जा रहा है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। मंगलवार को महिला ड्यूटी पर भी नहीं गई थी और न ही दिन में किसी ने उन्हें बाहर देखा। शाम करीब 6 बजे जब दूधवाला आया तो उसने देखा कि महिला मृत पड़ी है। इसके बाद ही सूचना पुलिस तक पहुंची।

रेप के बाद हत्या की आशंका

रेप के बाद हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मौके पर पहुंच गए। सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वायड टीमों ने भी सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाला। एसपी ने कहा कि सरोज नामक मृतका की उम्र लगभग 57 साल थी और उनका शव उनके सरकारी क्वार्टर में मिला है, जिसे हत्यारों द्वारा फ्रिज में डालने की कोशिश की गई थी। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि जो हालात बता रहे हैं, उससेे लगता है कि रेप के बाद हत्या की गई हो लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से ही होगी। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

पति की सात साल पहले हुई थी मौत

पति की सात साल पहले हुई थी मौत

मृतका के भांजे के मुताबिक, उनके मामा की सात साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे रेलवे में थे। उनकी मौत के बाद मामी को रेलवे ने नौकरी दी थी। सात साल से मामी रेलवे कैंटीन में नौकरी कर रही थीं। उनके पास कोई बच्चा नहीं था। वे अम्बाला के तोपखाना की रहने वाली थी। उनका कहना है कि मामी का दूसरे रिश्तेदारों के साथ भी ज्यादा आना-जाना नहीं था। वे भी कभी-कभार यहां आते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह धार्मिक प्रवृत्ति की थीं और वह पूजा पाठ ज्यादा करती थीं। किसी के साथ ज्यादा बात नहीं करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+