3 बच्चों की मां अपने पति के साथ शॉपिंग करने बाजार आई, चकमा देकर प्रेमी के साथ हुई फरार

करनाल। हरियाणा राज्य के करनाल ज़िले में स्थित घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। वह तीन बच्चों की मां बन चुकी थी। उसके पति ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उत्तर प्रदेश के रहने वाले उसके पति ने बताया कि, बाजार में वह मेरे और बहन के साथ सामान लेने निकली थी। उसके बाद वहीं से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बहरहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

wife left her husband for lover

पति संग बाजार आई महिला, प्रेमी संग फरार
घरौंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है, उसकी शादी कई वर्ष पहले घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बीते करीब छह माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि, उत्तर प्रदेश से पत्नी को वापस लेने हरियाणा आया हुआ था। बीती 25 अगस्त को वह पत्नी और अपनी साली के साथ घर का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचा। उसी दौरान पत्नी शौच का बहाना बनाकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। वो बेटी का फोन भी ले गई। उस फोन में मौजूद सिमकार्ड पर नंबर डायल किया तो सचिन नाम के युवक ने फोन उठाया। उसने कहा कि, तुम्हारी बीवी मेरे साथ है।

शिकायतकर्ता पति ने कहा कि, वो शख्स बहला-फुसलाकर मेरी पत्नी को ले भागा। मेरी पत्नी मेरे तीन बच्चों की मां है। ऐसा करके मेरे साथ बहुत बुरा किया गया है। उस शख्स पर कार्रवाई की जाए।

इधर, विवाहिता की मौत, 6 पर केस
हरियाणा में फतेहाबाद के बनगांव में एक महिला की जान चली गई। उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ने मृतक महिला के पति, सास व ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ​महिला के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि, उसकी मौत जहरीले पदार्थ से हुई। पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि, विवाहिता 22 साल की है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले गांव बनगांव निवासी मांगेराम के साथ हुई थी। उसके पिता सुभाष चंद्र का कहना है कि शादी के बाद ही बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन जहर देकर मारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+