IPS Y Puran Kumar: हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने क्यों खुद को मारी गोली? IAS पत्नी CM संग जापान दौरे पर
Who Was IPS Y Puran Kumar: हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की अचानक मौत ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
पूरन कुमार हरियाणा पुलिस में ADGP (Additional Director General of Police) के पद पर तैनात थे। 29 सितंबर को ही उनकी पोस्टिंग रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में हुई थी। बताया जा रहा है कि वे 7 अक्टूबर तक छुट्टी पर थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पत्नी भी IAS,आइए जानते हैं विस्तार से...

IPS की पत्नी भी IAS, घटना के वक्त जापान दौरे पर!
घटना के वक्त उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो खुद एक IAS अधिकारी हैं, विदेश दौरे पर थीं। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान गई थीं और बुधवार शाम यानी 8 अक्टूबर तक भारत लौटने की संभावना है। पूरन कुमार के आत्महत्या करने के पीछे फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल उनकी सर्विस और निजी जीवन से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है।
हरियाणा में IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर IPS ने उठाए थे सवाल
आपको बता दें कि, पिछले साल वाई पूरन कुमार ने हरियाणा में IPS अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि कुछ अधिकारियों को प्रमोशन गृह मंत्रालय के नियमों को नजरअंदाज कर दिए गए हैं। वित्त विभाग ने बिना जरूरी प्रक्रिया के अपनी सहमति देकर ये प्रमोशन मंजूर किए। अपने पत्र में उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने 11 अक्टूबर 2022 को गृह विभाग के सीनियर अफसरों को आगाह किया था कि 2001 बैच के अधिकारियों को DIG के पद पर प्रमोशन देते समय नियमों का पालन नहीं हो रहा। उन्होंने सैलरी फिक्सेशन और बकाया वेतन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी थी।
Who Was IPS Y Puran Kumar: कौन थे वाई पूरन कुमार?
पूरन कुमार हरियाणा पुलिस में ADGP के पद पर तैनात थे। 29 सितंबर को ही उनकी पोस्टिंग रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में हुई थी। कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। पूरन कुमार अपने सख्त और ईमानदार रवैये के लिए जाने जाते थे। उनके साथ काम करने वाले अफसरों का कहना है कि वे हमेशा नियमों और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते थे। अब उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएंगे।

Who Is IAS Amneet P. Kumar: कौन है IAS अमनीत पी. कुमार?
अमनीत पी. कुमार 2001 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। मई 2025 में इन्हें, हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। यह एक नया विभाग है, जो राज्य की भविष्य-नीति, नए रुझानों और दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रहा है।

उन्हें अतिरिक्त प्रभार के तौर पर Civil Aviation Department की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वे हरियाणा के Women & Child Development विभाग की भी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। हरियाणा के Civil Aviation विभाग की ओर से उन्हें राज्य के हवाई अड्डों और उड़ान परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने का दायित्व मिला है।
ये भी पढ़ें- IPS Anshika Verma: कौन है ये खूबसूरत IPS अंशिका वर्मा, क्यों वायरल हो रही हैं इनकी तस्वीर?
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications