Haryana: 31 अगस्त को सरकारी तौर पर मनाया जाएगा विमुक्त दिवस, सीएम सैनी ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि विमुक्त व घुमंतू जाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत आवास की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी परिवार पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उनके सिर पर छत के सपने को साकार किया जा सके।
मुख्यमंत्री गुरुवार पने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर बाबा लक्खीशाह बन्जारा जी की जयंती के अवसर पर उनसे मिलने आए बन्जारा समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा लक्खीशाह बन्जारा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 31 अगस्त को सरकारी तौर पर विमुक्त दिवस मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें Haryana: किरण चौधरी में समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications