Haryana: किरण चौधरी में समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत
Haryana News: कांग्रेस छोड़कर आई तोशाम से विधायक किरण चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को चंडीगढ़ में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान किरण चौधरी ने सीएम सैनी की प्रशंसा और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने सैनी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, "मैं मुख्यमंत्री नायब सैनी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ।" उन्होंने भाजपा में शामिल होने के कारण भी गिनाएं।
सीएम सैनी ने इस मौके पर पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि बंसीलाल प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी और उन्हें भी उनसे कईं चीजें सीखने को मिली। सीएम सैनी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भारतीय जनता पार्टी का परिवार अब पहले से और ज्यादा बड़ा हो गया है।

किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा में अबकी बार नायब सिंह सैनी की सरकार आना तय है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलती है और षड्यंत्र करती है। कांग्रेस के लोग झूठ बोलने का काम करते हैं।
चौधरी ने यह भी दावा किया कि केवल भाजपा ही संविधान की रक्षा कर सकती है, उन्होंने कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2005 में 67 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस ने अपने मेहनती सदस्यों को दरकिनार कर दिया।
यह भी पढ़ें Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने 13 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर भी कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications