हरियाणा में 26 जनवरी तक चलेगी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा'

Haryana News: मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 26 जनवरी 2024 तक चलाई जाने वाली 'विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को 'आत्मनिर्भर' राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करेगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री राजेश खुल्लर शनिवार को 'विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा' के सफल आयोजन को लेकर जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर रहे थे।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

राजेश खुल्लर ने कहा कि 'आत्मनिर्भर' भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी सोच है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अवतरित होकर अपनी छवि को निखार सकेगा। इससे पहले खुद हरियाणा सीएम ने जानकारी देते हुए कहा था कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हरियाणा में 50 दिनों के कार्यक्रम की योजना बनाई गई है और यह यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी।

इस यात्रा में 60-70 एलईडी वाहनों के माध्यम से 6222 पंचायतों व 88 नगर निकायों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 5 हजार से 7 हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जो लोग किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए, उन्हें त्वरित लाभ पहुंचाया जाएगा। इसलिए कार्यक्रम स्‍थलों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, जहां मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+