'ये गठबंधन लोगों को भ्रम में डालने का बंधन है', गुरुग्राम में CM धामी ने इंडिया गठबंधन को यूं घेरा

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुग्राम पहुंचे। यहां सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर जनता-जनार्दन से राव इंद्रजीत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। तो वहीं, इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये गठबंधन लोगों को भ्रम में डालने का बंधन है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत मैन्यूफैक्चरिंग का हब बन गया है। जिसके परिणामस्वरूप आज गुरुग्राम में बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने उद्योग लगा रही हैं।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 सालों में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर देवतुल्य जनता अपनी विश्वास रूपी मुहर लगाते हुए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत सशक्तता के साथ अपनी बात को वैश्विक मंचों पर रखता है।

आज देश पूरे विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही गरीब कल्याण की कई योजनाएं चल रही हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन योजना, जल जीवन योजना, लखपति दीदी योजना ने लोगों के जीवन को सरल बनाया है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश की सेवा और अधिक सशक्त एवं आधुनिक रूप से सुसज्जित हुई। देश की सेना दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम करती है। वहीं, इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन लोगों को भ्रम में डालने का बंधन है।

इस गठबंधन के सारे नेता झूठ बोलने का कार्य करते हैं। पूरे देश में आज सिर्फ एक ही चर्चा है कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड में देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखने हेतु प्रदेश के नागरिकों के लिए समान कानून बनाने का कार्य किया है। उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा पूरे देश को अभिसिंचित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+