गुरुग्राम: कार में कैद हो गई 5 वर्षीय जुड़वा बहनें, दर्दनाक मौत
गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम में जुड़वा बहनों हर्षा और हर्षिता की मौत कार में कैद हो जाने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यहीं के जमालुपुर निवासी गोविंद में सेना में हैं। उनकी साढ़े पांच वर्षीय बेटियां बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही थीं। अचानक से वो लापता हो गईं।
इसके बाद जब छानबीन की गई तो वो आस पास कही नहीं मिली और फिर जब कार में देखा गया तो वो गाड़ी में ही बेसुध पड़ी थीं।

कार में खेलते हुए गईं
कार खोल कर दोनों बच्चियों को परिजन एक अस्पताल में लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा कि दोनों बच्चियां खेलते हुए कार में चली गई होंगी।
बताया गया कि कार के दरवाजों का लीवर अंदर से खराब था जिसके कारण दरवाजा अंदर से नहीं खुल सकता था और वो अंदर ही फंस कर रह गईं। दोनों बच्चियों की मौत दम घुटने से हुई है। गाड़ी की अगली सीट पर एक बच्ची का शरीर पड़ा हुआ था और दूसरी का शरीर पीछे वाली सीट पर।
पिता ने कहा...
बच्चियों की मौत के बाद उनके पिता गोविंद ने कहा कि जब मेरी बेटियां पैदा हुईं, तो परिवार में बहुत खुशी हुई। उन दोनों को मेरठ के सेंट्रल स्कूल में भर्ती कराया गया था। वो तेज और शरारती थीं।
परिजनों का कहना था कि कौन जानता था कि वो एक साथ आईं है और एक साथ चली जाएंगी। ऐसे कौन जाता है? स्थानीय पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications