रेवाड़ी समेत हरियाणा के 7-8 रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी, पुलिस जाब्ता तैनात, यात्रियों की चेकिंग
रेवाड़ी। रेवाड़ी सहित हरियाणा के 7-8 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आतंकियों की इस साजिश को खुफिया एजेंसियों ने भांपा और अब प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता करना शुरू कर दिया गया है। आरपीएफ के निरीक्षक प्रदीप कुमार ने इस बारे में पत्रकारों से बात की। प्रदीप ने कहा कि, रेवाड़ी सहित हरियाणा के 7-8 रेलवे स्टेशनों खासा निगरानी रखी जा रही है।

यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग की जा रही
उन्होंने कहा कि, हमें राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी थी। जिसके बाद यात्रियों की और उनके सामान की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों के पास बम एवं विस्फोटकों का पता लगाने वाले साधन हैं और साथ ही कुछ स्टेशनों पर कुत्ते भी भेजे गए हैं। पुलिस और आरपीएफ के जवान लोगों की चेकिंग कर रहे हैं। जिन स्टेशनों पर हमले की आशंका है, वहां आस-पास के एरिया पर भी नजर रखी जा रही है।

नई गाइडलाइन की जानकारी होना जरूरी
वहीं, रेलवे की ओर से कहा गया है कि अगर आप भी ट्रेन से सफर कर घर जा रहे हैं तो रेलवे की नई गाइडलाइन फॉलो करना जरूरी है, वरना इसके अभाव में आपको 500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। कोरोना की दूसरी लहर भल ही धीर-धीरे कम हो गई हो, लेकिन इस महामारी का संकट खत्म नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण के खतरे और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के बढ़ते भीड़ को देखते हुए रेलवे समय-समय पर गाइडलाइंस जारी करता रहा है। अब रेलवे ने कोरोना गाइडलाइंस को अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी नए दिशा निर्देश के मुताबिक, ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान और रेलवे स्टेशन परिसर पर मास्क लगाना अनिवार्य हैं। ऐसा नहीं करने वाल यात्रियों को 500 रुपए का जुर्माना भरना होगा। मास्क वाले निर्देश को रेलवे ने पिछले महीने जारी किया था और अब इसे 16 अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है।

यात्री यहां कर सकते हैं शिकायत
रेलवे ने यात्रियों को छठ के दौरान होने वाली भीड़ स बचने की सलाह दी है। यात्रियों को सफर के दौरान ट्रनों में और रेलवे परिसर में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं, सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी की शिकायत करने की भी सलाह दी है। वहीं, रेलवे सुरक्षाकर्मियों द्वारा किसी भी अभद्रता को लेकर शिकायत 139 नंबर या आरपीएफ के नंबर 9717648432 पर फोन कर दर्ज करवाने की सलाह दी है। यात्री आरपीएफ के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications