PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं, कहा- नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे
Haryana News: आज हरियाणा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य अस्तित्व में आया था। हरियाणा के 58वां स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी मंगल कामना है कि ये सभी राज्य/ संघ राज्य क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। मैं सभी निवासियों के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चाहे युद्ध क्षेत्र हो या खेल का मैदान, हरियाणा ने सदैव भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा के शौर्य, संस्कृति व प्रतिभावान खिलाड़ियों पर पूरे देश को अभिमान है। पिछले एक दशक में हरियाणा ने विकास, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य के स्थापना दिवस पर हरियाणावासियों को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।
सीएम खट्टर ने भी दी बधाई
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'सबतै पहलां सबनै राम-राम, प्रदेश मैं म्हारे हरि का नाम...पगड़ी बढ़ाती म्हारी शान, दामण-चुंदड़ी का सै म्हारा परिधान...देश की रखवाली करते म्हारे वीर-जवान, लहलहाती फसलां मै म्हारे किसानां की पहचान, सबतै ज़्यादा मेडल लेकै आवैं म्हारे धाकड़ पहलवान... दादा लख्मी चंद बरगै कलाकार सै म्हारा मान, गीता उपदेश स्थली हरियाणा की धरती म्हारा अभिमान... मेरे परिवार, प्यारे प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की हृदय तल से बधाई व शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications