हरियाणा में ज़मीन लेने की सोच रहे हैं तो हो जाइए सावधान, करोड़ों की ठगी का आप भी हो सकते हैं शिकार
हरियाणा में ज़मीन ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आप भी सावधान हो जाइए नहीं तो करोड़ों रुपये की ठगी के शिकार हो सकते हैं।
चंडीगढ़,1 मार्च 2022। हरियाणा में ज़मीन ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आप भी सावधान हो जाइए नहीं तो करोड़ों रुपये की ठगी के शिकार हो सकते हैं। आज कल ठगों ने ठगी करने का नया तरीक़ा निकाला है, वह प्लॉट का विज्ञापन छपवाकर बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर चिपकाने के साथ ही यात्रियों को दे देते हैं। जब यात्री संबंधित विज्ञापन पर दिए गए नंबरों पर कॉल कर प्लॉट खरीदने की बात करता है, तो ठग उन्हें प्लॉट देखने के लिए बुलाते हैं और दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर उनसे बुकिंग अमाउंट लेकर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ दे देते हैं। या फिर एक ही प्लॉट दिखाकर कई लोगों को फ़र्ज़ी दस्तावेज़ दिखा कर बेच देते हैं।

बिहार के पटना में हुई गिरफ़्तारी
प्लॉटों की ख़रीद बिक्री में एक ऐसा ही ठगी का मामला हरियाणा के करनाल में सामने आया है। टाउनशिप बनाने के नाम बिहार के पटना का रहने वाला सलिल नारायण ने ठगी की है। हालांकि हरियाणा पुलिस आरोपित को पटना से गिरफ़्तार कर हरियाणा ले आई है। करनाल स्थित सीसी टैंक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं संजीव कुमार ने सलिल और उनके साथी के ख़िलाफ़ मुकदम किया था । संजीव कुमार की लिखित शिकायत पर 2021 में हरियाणा पुलिस ने धर्मपाल के पूर परिवार (पत्नी अनुप्रिया, दो बेटे अमित अरोड़ा और शिवम अरोड़ा) के साथ-साथ पटना निवासी सलिल नारायण और शिक्षा नारायण पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी।
15 करोड़ रुपयों की ठगी करने वाला गिरफ़्तार
हरियाणा में टाउनशिप बनाने के नाम 15 करोड़ रुपये ठगी करने वाले आरोपी सलिल नारायण को हरियाणा पुलिस ने गांधी मैदान थाना पुलिस (पटना) की मदद से गिरफ़्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गोलघर पार्क रोड स्थित मकान से की आरोपी की गिरफ़्तारी की गई है। कानूनी कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम आरोपी सलिल को साथ लेकर हरियाणा आ गई है। पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस टीम धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट का वारंट लेकर सलिल को गिरफ़्ता करने पहुंची थी। स्थानीय पुलिस (पटना पुलिस) की मदद से काफ़ी तफ़्तीश के बाद आरोपी (सलील) पकड़ में आया। साल 2008 से ही आरोपी सलिल और उसके पांच दोस्त ठगी का काम कर रहे हैं।
टॉउनशिप बनाने के नाम पर ठगी
हरियाणा के करनाल जिले के फुसगढ़ और इंद्री इलाकों में टॉउनशिप बनाने के लिए आरोपी सलिल और उसके पांच दोस्तों ने मिल कर संजीव कुमार से 26.075 एकड़ जमीन का सौदा किया था। हरियाणा निवासी धर्मपाल और उसकी पत्नी अनुप्रिया ने जमीन का एग्रीमेंट किया था। आरोपी सलिल ख़ुद को आकर्षण स्पेस एंड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड (भारतीय प्रेस बिल्डिंग, मीठापुर, पटना) कंपनी का डायरेक्टर बताता था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला की आरोपियों ने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के ज़रिए संजीव कुमार को चुना लगाया था। उनसे क़रार करने के बाद फ़र्ज़ी तरीक़े से सभी आरोपियों ने जमीन अपने नाम पर करवा लिया था। फ़र्ज़ी कंपनी के नाम पर एग्रीमेंट कर 15 करोड़ रुपये में दूसरे व्यक्ति से ज़मीन बेच दी। हरियाणा पुलिस ने लेटर पैड के ज़रिए तफ़्तीश करने पर सारी सच्चाई सामने आई।
ये भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियां पूरीं, 8 मार्च को पेश किया जाएगा आम बजट












Click it and Unblock the Notifications