हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियां पूरीं, 8 मार्च को पेश किया जाएगा आम बजट

चंडीगढ़, मार्च 01। हरियाणा का आम बजट अब 8 मार्च को पेश किया जाएगा। इस दिन विधानसभा में सुबह बजट पेश होगा और दोपहर बाद पूरी सरकार हिसार में प्राकृतिक खेती लागू करने के तौर-तरीके पर मंथन करेगी। महिला दिवस पर पेश किए जाने वाले बजट में मुख्यमंत्री महिलाओं को कई सौगात दे सकते हैं।

Haryana

आपको बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र का आगाज 2 मार्च को होगा, जो 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान बजट सत्र में कुल 10 सीटिंग होंगी। दो से 22 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 10 सीटिंग होंगी। यह पहली बार है जब संसद की तर्ज पर इतनी लंबी अवधि के लिए बजट सत्र चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सात मार्च को सदन में बजट पेश करना प्रस्तावित किया था, लेकिन बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) ने इसमें बदलाव कर दिया।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बीएसी की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा व संसदीय कार्य मामले मंत्री कंवर पाल गुर्जर शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+