हरियाणा: भाजपा नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कहा- पहले किसान हूं, उनके आंदोलन का हिस्सा बनूंगा

सिरसा। नए कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान संगठनों के आंदोलन की खातिर सत्तारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेता भी सरकार के रूख से सहमत नहीं हैं। इस आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान करते हुए हरियाणा में पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे सुरेंद्र नेहरा पार्टी छोड़ दी है। सुरेंद्र नेहरा सिरसा में भाजपा के नामचीन नेता रहे हैं। आज उन्होंने खुद ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

support to farmers protest, Sirsa BJP leader surendra Nehra left party, said- Im a farmer first

इस्तीफे की कॉपी जारी करते हुए सुरेंद्र नेहरा ने कहा कि, हम किसानों के समर्थन में पार्टी छोड़े हैं। राजनेता से पहले हम भी किसान हैं। इसलिए, अब किसानों के समर्थन में उनके आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।" नेहरा आगे बोले कि, हम चाहते हैं कि सरकार नरमी दिखाते हुए किसानों की मांगें मान ले। मोदी जी से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, किंतु नए कानून बन जाने से किसानों को बहुत नुकसान सहना पड़ रहा है। आशंका है कि भविष्य में ये स्थिति और विकराल होती जाएगी। जो हुआ, उससे लगता है कि हमने भी भाजपा में रहकर पांच साल गंवाए हैं।"

सुरेंद्र नेहरा ने बिजली मंत्री रंजीत सिंह पर भी निशाना साधा। रंजीत का नाम लिए बिना नेहरा बोले- "जिन्होंने किसानों के नाम पर चुनाव जीता, वो अब किसानों के समर्थन में नहीं आ रहे। बहुत से नेता किसानों के नाम पर चुनाव लड़े थे। उन्हें किसानों के हक की आवाज उठानी चाहिए।"

support to farmers protest, Sirsa BJP leader surendra Nehra left party, said- Im a farmer first
बता दिया जाए कि, सूबे की खाप पंचायतें और कुछ निर्दलीय विधायक भी किसान संगठनों के दिल्ली-कूच का समर्थन कर चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सलाहकार कमेटी के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला तो लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। पिछले दिनों ही सुरजेवाला ने कहा कि, सरकार किसानों के हित के कृषि कानूनों के बजाए काले कानून लाई है। जिसका हम प्रखर विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि, मोदी तीनों काले कानूनों को सस्पेंड करने की घोषणा करें।'
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+