सोनीपत सीट पर 30 हजार से ज्यादा मतों से हारीं बीजेपी उम्मीदवार कविता जैन

नई दिल्ली। हरियाणा की सोनीपत सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और आखिरकार उन्होंने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कविता जैन का हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार ने कविता जैन को करीब 30 हजार से ज्यादा मतों से हराया।

सुबह 9.30 बजे तक सोनीपत सीट पर कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार ने बढ़त बना रखी है। कविता जैन अभी भी पीछे चल रही हैं।

सुबह 8.30 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार आगे चल रहे हैं। कविता जैन पीछे चल रही हैं।

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 21 अक्टूबर को जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बात करें सोनीपत विधानसभा सीट की तो यहां मुख्य मुकाबला प्रदेश में सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो सोनीपत विधानसभा सीट पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की थी, दूसरे नंबर कांग्रेस रही थी। हालांकि, इस बार के चुनाव में कौन बाजी मारेगा इसका पता 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे सामने आने के साथ ही हो जाएगा।

Sonipat Election Results 2019 LIVE: सोनीपत चुनाव परिणाम

इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच है। बीजेपी की ओर से एक बार फिर पार्टी ने कविता जैन को उम्मीदवार बनाया है। कविता जैन पार्टी की दिग्गज नेता हैं और पिछले दो विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बार सुरेंद्र पंवार को पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया है। इंडियन नेशनल लोकदल ने बाल किशन शर्मा को टिकट दिया है।

पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो सोनीपत सीट से बीजेपी उम्मीदवार कविता जैन ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वो लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक बनीं। कविता जैन को 2014 के चुनाव में 56,832 वोट मिले थे, वहीं उनका वोटिंग प्रतिशत 45.80 फीसदी रहा था। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार देवराज दीवान को 31,022 वोट मिले थे। उनका वोटिंग प्रतिशत 25 फीसदी रहा था। इस सीट पर तीसरा स्थान आईएनएलडी उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार ने हासिल किया। उन्हें 29,826 वोट मिले और उनका वोटिंग प्रतिशत 24 फीसदी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+