हरियाणाः सोनीपत में पेट्रोलिंग पर निकले दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बरोदा थाना के अंतर्गत गांव बुटाना में पुलिस चौकी के दो पुलिस कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने चौकी से थोड़ी ही दूर बंद हरियाली सेंटर के निकट वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह घटना का पता लगते ही एएसपी उदय सिंह मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने चारों तरफ थानों में सूचना दे दी है।

Recommended Video

      हरियाणाः सोनीपत में पेट्रोलिंग पर निकले दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या
      sonipat double murder of two policeman during patroling

      पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसपीओ कप्तान (42) जींद जिले के कलौती गांव का रहने वाला था। जबकि कांस्टेबल रविंद्र (30) भी जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव का रहने वाला था। दोनों बुटाणा चौकी पर तैनात थे उनकी ड्यूटी बाइक राइडर पर लगी हुई थी। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच गश्त पर निकले थे। दोनों को चार से पांच गोलियां मारी गई थी।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटाना चौकी में तैनात एसपीओ कप्तान व हवलदार रविंद्र सोमवार रात को करीब 12 बजे गश्त के लिए चौकी से निकले थे। अज्ञात बदमाशों ने दोनों पुलिस कर्मचारियों की चौकी से करीब 500 मीटर दूर बंद हरियाली सेंटर के निकट दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले। सूचना मिलते ही एडीजीपी ,सोनीपत एएसपी सहित , बरोदा थाना के एसएचओ सहित विभिन्न थानों व क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

      अधिकारी घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे ऐ डीजीपी संदीप खीरवार ने घटना का दुःख जाहिर करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पुलिस कराचारी रात को ड्यूटी पर थे। उनका पूरा प्रयास है की शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को न्याय दिलवा सके। जो भी इनके बेनिफिट है वो सरकार से दिलवाने का काम किया जायेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+