Haryana New DGP: शत्रुजीत कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, पीके अग्रवाल की जगह ली

Haryana new DGP Shatrujeet Singh Kapoor: हरियाणा पुलिस को नया डीजीपी मिल गया है, जहां बुधवार को सरकार ने आईपीएस शत्रुजीत कपूर के नाम की घोषणा की। उन्होंने डीजीपी पीके अग्रवाल की जगह ली है, जो 15 अगस्त को रिटायर हो गए।

दरअसल हरियाणा के नए डीजीपी के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने तीन नामों पर अपनी मंजूरी दी थी, उनमें आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर का नाम सबसे आगे था। अब सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। वो प्रदेश के तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं।

 Haryana

3 घंटे चला मंथन
सूत्रों के मुताबिक 1989 बैच के आरसी मिश्रा और 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर डीजीपी पद के प्रबल दावेदार थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में दोनों के नाम को लेकर मंगलवार को एक हाईलेवल बैठक हुई, जो करीब 3 घंटे तक चली। जिसमें कपूर का नाम फाइनल हुआ।

सबसे सीनियर को कमान नहीं
UPSC पैनल ने तीन नामों का सुझाव दिया था, जिसमें आईपीएस मोहम्मद अकील, आईपीएल आरसी मिश्रा और कपूर का नाम था। मोहम्मद अकील 1989 बैच के अधिकारी हैं, ऐसे में वो तीनों में सबसे सीनियर हैं। मौजूदा वक्त में वो डीजी जेल हैं। वहीं मिश्रा और कपूर 1990 के बैच के अधिकारी हैं।

इन अहम पदों पर किया काम
शत्रुजीत कपूर अभी तक एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी के पद पर तैनात थे। उन्होंने बिजली वितरण निगम में अहम पदों पर काम किया। वहां पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ आज भी होती है।

अग्रवाल को दी गई विदाई
वहीं दूसरी ओर हरियाणा पुलिस के जवानों ने अग्रवाल को विदाई देने के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके तहत उनको सलामी दी गई। इसके बाद जवानों ने उनके वाहन को रस्सी से खींचा। इस दौरान राज्य के कई बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+