'सांझी उत्सव' का 15 अक्टूबर से हरियाणा में होगा आयोजन, महिलाएं दिखाएंगी पारंपरिक कला का हुनर
लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए मनोहर लाल सरकार हरियाणा में 15 अक्टूबर से सांझी उत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस उत्सव में महिलाएं पारंपरिक कला का हुनर दिखाएंगी। साथ ही, सांझी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभाग करने वाले शख्स को अपना पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तय की गई है। कल एवं सांसकृतिक कार्य विभाग हरियाणा के माध्यम से सांझी कला उत्सव का आयोजन 15 से 24 अक्टूबर तक होगा। सूचना, लोक संपर्क विभाग (DPR Haryana) की तरफ से जानकारी देते हुए बकाया कि सांझी उत्सव में सांझी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली राज्य की महिला कलाकार को 51 हजार रुपए तक के इनाम भी दिए जाएंगे। बता दें कि महिला कलाकारों को प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार, तृतीय पुरस्कार 21 हजार तथा दो सांत्वना पुरस्कार 11-11 हजार दिए जाएंगे। इस नौ दिवसीय कार्यक्रम में सांझी के गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी करवाई जाएगी।
सांझी हरियाणा की लोक पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो महिलाओं द्वारा दीवार पर नवरात्रों के दौरान बनाई जाती है। कल एवं सांसकृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में यह कला गांव से लुप्त होती जा रही है। इस कला को बचाने के लिए विभाग द्वारा हर साल सांझी उत्सव तथा प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है, जिसमें महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और पुरस्कार भी जीतती है।












Click it and Unblock the Notifications