Dharam Singh Chhoker: कौन हैं कांग्रेस प्रत्‍याशी धर्म सिंह छौक्‍कर, जिन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Samalkha Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सलालखा से कांग्रेस प्रत्‍याशी धर्मसिंह छौक्‍कर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इन ईडी ने घर खरीदारों के पैसों की धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी धर्म सिंह छौक्‍क्‍र के मामले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि या तो कल (2 अक्टूबर) तक धर्मसिंह खुद ही सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस उनको अरेस्ट करें।

Dharam Singh Chhoker


वरिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि कई FIR और ED द्वारा छौक्कर के खिलाफ दर्ज शिकायत में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही ED उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसी मामले में 5 महीने पहले ED ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में समालखा सीट पर सियासी जंग हो रही है। 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्‍मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना।

हरियाणा विचधानसभा चुनाव 2024 में पानीपत जिले की 4 विधानसभाओं में सामलखा एक ऐसी सीट है, जिसने प्रदेश की राजनीति में सबसे पहले दलबदलू नेता दिए हैं। इस सीट पर इतिहास में अब तक एक भी बार भाजपा का उम्मीदवार नहीं जीता है। पार्टी हमेशा स्थानीय चेहरों पर दांव लगाती आ रही है, इसके बाद भी कोई भला नहीं हो सका। इस बार भाजपा ने इस सीट से बाहरी चेहरे को टिकट दिया है।

Samalkha Chunav 2024

सामलखा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक धर्म सिंह, कांग्रेस (14042 वोटों से जीत)
कुल वोटर-228219 पुरुष-121619 महिला-106600

मनमोहन भडाना, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-42 साल
शिक्षा-एमबीए
करियर-यहां से विधायक रहे पूर्व मंत्री करतार सिंह के भडाना के बेटे हैं।

धर्म सिंह छौक्‍कर, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-60 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-साल 2009 से हजकां और साल 2019 में कांग्रेस से विधायक बने।

सीट का गणित-भाजपा कभी नहीं जीत पाई। 10 बार से गुर्जर समाज से विधायक बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+