Haryana Assembly Election 2024: RSS की चली तो BJP 60 सीटों पर उतारेगी नए चेहरे
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में टिकटों पर मंथन चल रहा है। बीजेपी ने गुरुग्राम में प्रदेश चुनाव समिति की दो दिन बैठक की है। हरियाणा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) की खुलकर चली तो बड़ी संख्या में नए चेहरों को मौका मिलना तय है।
मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने गुरुग्राम में राज्य चुनाव समिति की बैठक के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी 90 सीटों से उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है।

RSS ने अपने सर्वे और रणनीति के आधार पर लगभग 60 सीटों पर नए चेहरों को उतारने का सुझाव दिया है। खासकर उन सीटों पर जहां भाजपा उम्मीदवार पिछले दो चुनावों से जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि, भाजपा जिताऊ को टिकट देने के पक्ष में है। अगर आरएसएस की चली तो कई मंत्रियों और विधायकों के टिकट कटने तय हैं।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा सांसद बिप्लब देब की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सीएम के प्रतिनिधि नायब सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और अन्य सदस्य शामिल हुए है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में एक अक्टूबर को चुनाव होने हैं। 4 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने साल 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करके सरकार बनाई है।
राज्य चुनाव समिति ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक से चार नामों का पैनल तैयार किया है, जिसे अब आगे की छानबीन के लिए आरएसएस के पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा। आरएसएस के ये पदाधिकारी उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रबंधन की निगरानी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications