हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी पूरी, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिए भर्ती के निर्देश

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में हेल्थ सेक्टर को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पदों को जल्द ही भरने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पदों पर अब तदर्थ (एडहॉक) स्तर पर डाक्टरों की तैनाती की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। आपको बता दें कि डाक्टरों द्वारा त्यागपत्र देने के बाद प्रदेश में डॉक्टरों की कमी बहुत बड़े स्तर पर हो रही है।

Anil Vij

अंबाला कैंट के जिला अस्पताल में शुरू होगी नई ओपीडी

वहीं दूसरी तरफ अनिल विज ने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बन रहे कैंसर टर्सरी सेंटर में ओपीडी को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कैंसर टर्सरी सेंटर में ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों व अन्य स्टाफ पोस्टें सेंक्शन कर दी गई हैं।

अंबाला जिले में डॉक्टरों की कमी से बढ़ी मरीजों की परेशानी

आपको बता दें कि अंबाला जिले में इन दिनों सरकारी अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इसी कारण से अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को भी दिक्कतें उठानी पड़ती है। इसी को दूर करने के लिए अब इन खाली पदों पर एडहॉक डाक्टरों की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+