हरियाणा में 15 फीट लंबे अजगर ने निगला मोर, कोई नहीं बचा सका, वो देखते-देखते खा गया उसे

यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर के गांव झंडा की पहाड़ियाें पर बने शिव मंदिर के पास एक विशालकाय अजगर निकला। उस अजगर ने एक मोर को लपेट लिया। शोर सुनकर एक किसान उस तरह दौड़ा। उसे देख किसान ने अन्य लोगों को आवाज दी, तब गांव वाले लाठी-डंडे लेकर दौड़े। उन्होंने अजगर को भगाने की कोशिश की, लेकिन अजगर ने मोर को नहीं छोड़ा। वो अजगर मोर को निगलता चला गया। फिर झाड़ियाें में छिप गया।

झंडा गांव के मंदिर के निकट की घटना

झंडा गांव के मंदिर के निकट की घटना

झंडा के पूर्व सरपंच मान सिंह ने बताया कि हमारे यहां किसान सिंहराम शनिवार शाम अपने खेतों पर गए हुए थे। जब वह पहाड़ियों की ओर पहुंचे, तो वहां पर उन्होंने अजगर को देखा। 15 से 20 फीट लंबे अजगर को देख उनके होश उड़ गए। घबराए सिंहराम ने अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और वनविभाग को फोन लगाया गया।सूचना पर पुलिस-वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे, लेकिन अजगर तब तक मोर को निगल चुका था।

मोर को अपने चंगुल में फंसा लिया

मोर को अपने चंगुल में फंसा लिया

सिंह राम के मुताबिक, मैंने पहाड़ियाें पर बने श्रीशिव मंदिर के ​नजदीक अपने खेत से कुछ दूरी पर अजगर को देखा था। वह काफी लंबा था। मैंने तुरंत अन्य लोगों को उधर बुलाया। कई गांव वाले डंडा लेकर दौड़ पड़े। मगर, उसे डंडे मारने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। ​उस अजगर ने एक मोर को अपने चंगुल में फंसा लिया ​था। यह दृश्य देखकर ग्रामीण खौफजदा हो गए। अजगर मोर को एक बिल की ओर ले जाने लगा।

लाठी डंडे लाए, मगर कोई मोर को बचा नहीं सका

लाठी डंडे लाए, मगर कोई मोर को बचा नहीं सका

वहीं झाड़ियां थीं। मोर को मारने के बाद अजगर उन झाड़ियों में घुस गया। मोर को उससे छुड़ाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन विशाल अजगर से उसे बचा नहीं सके। बाद में वन विभाग की ओर से अजगर को खोजने की कोशिश की गई। वहीं, उस अजगर को देखने के बाद से लोग अपने खेतों पर जाने से भी घबराने लगे। वे उस तरफ जाने से डर रहे हैं।

पंचकूला में पालतू कुत्ते को खा गया था

पंचकूला में पालतू कुत्ते को खा गया था

हरियाणा में इससे पहले पंचकूला के गांव कैंबवाला अजगर पालतू कुत्ते को खा गया था।12 फीट का अजगर यहां एक घर में घुस आया था। वहीं, उसने घर में रह रहे एक कुत्ते को निगल लिया। जब घरवालों ने काफी देर तक अपने कुत्ते को नहीं देखा तो वे उसे खोजने लगे। उन्होंने घर के अंदर इधर-उधर झांका। तभी उन्हें अंदर अजगर सिमटे हुए पड़ा मिला। उसे देख घर के मालिक की सांसें फूल गईं। फिर, वहां काफी लोग जुट गए। किसी तरह स्नेक कैचर अमित कुमार को सूचना दी गई।

स्नेक कैचर अमित कुमार को बुलाया गया

स्नेक कैचर अमित कुमार को बुलाया गया

फोन पर बात होते ही अमित कुमार अजगर को पकड़ने आए। उन्होंने देखा कि घर के अंदर काफी लंबा अजगर है। अमित कुमार ने लोगों की मदद से उस अजगर को काबू किया। पता चला कि वह अजगर ही उस मकान मालिक के पालतू कुत्ते को निगल गया था। वह कुत्ता लेब्राडॉर नस्ल का था। उसकी उम्र महज 3 महीने थी। यानी, अभी वह एक पिल्ला ही था।

12 फीट लंबा था यह अजगर

12 फीट लंबा था यह अजगर

अमित ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। बाद में उसे एक बॉडी में बंद कर दिया। वह अजगर 12 फीट का था। उस अजगर को पकड़कर सुखना लेक के पीछे जंगलों में ले जाया गया। उसके बाद उसे मुक्त कर दिया।

अजगर के बारे में रोचक जानकारी

अजगर के बारे में रोचक जानकारी

सांपों की दुनियाभर में 2 हजार से ज्यादा प्रजातियां हैं। अजगर उनमें बहुत विशालकाय सर्प होते हैं। सामान्यत: अजगर विषहीन होते हैं, लेकिन जो प्राणी इनके चंगुल में फंस जाए, उसे निगलकर खा जाते हैं। अजगर 10 फीट से लेकर 20-25 फीट तक लंबे हो सकते हैं। इनकी मोटाई प्रजातियों के हिसाब से मोटी या पतली होती है।

अन्य प्राणियों को बनाते हैं अपना आहार

अन्य प्राणियों को बनाते हैं अपना आहार

एनाकोंडा अजगर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पाया जाना वाला भयंकर सर्प होता है। वह 100 किलो वजनी इंसान को भी आसानी से निगल सकता है। अजगरों की एशिया, अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के वनों में कई तरह की प्रजातियां पायी जाती हैं। ये हमेशा अन्य प्राणियों को अपना आहार बनाते हैं।

100 किलो से भी ज्यादा वजनी होते हैं कई सांप

100 किलो से भी ज्यादा वजनी होते हैं कई सांप

एक वयस्क अजगर का वजन 100 किलो से ज्यादा भी हो सकता है। वे गाय, भेड़-बकरी, कोमदो ड्रैगन, तेंदुए इत्यादि को निगल सकते हैं। भारत में अजगर भेड़-बकरी, कुत्तों को खाते खूब देखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+