Punahana Chunav 2024 Voting: नूंह की पुन्हाना सीट पर कांग्रेस-निर्दलीय प्रत्‍याशी के समर्थकों में तगड़ी भिड़ंत

Nuh Punahana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे संवेदनशील जिले नूंह की पुन्‍हाना सीट पर शनिवार दोपहर को मतदान के दौरान माहौल बिगड़ गया। नूंह जिले की पुन्हाना विधानसभा के गांव ख्वाजाकलां में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास और निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान के समर्थकों में हाथापाई हो गया।

नूंह जिले की पुन्‍हाना सीट पर प्रत्‍याशियों के समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। दूसरे मामले में पुन्हाना विधानसभा के ही गुलालता गांव में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास और निर्दलीय उम्मीदवार रहीस खान के समर्थक आपस में भिड़े है। यहां जमकर पथराव की खबर आ रही है। कई लोगों को हल्की-फुल्की चोट लगने की सूचना है।

मेवात में 42.64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो दोपहर एक बजे तक हरियाणा के सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा है।

फिरोजपुर झिरका सीट पर 42.70 प्रतिशत मतदान
नूंह सीट पर 43.20 प्रतिशत मतदान
पुन्‍हाना सीट पर 42 प्रतिशत मतदान

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? कुल 36.69 प्रतिशत

अंबाला-39.47%
भिवानी-38.27%
चरखी दादरी -29.62%
फरीदाबाद -31.71%
फतेहाबाद -40.00%
गुरुग्राम -27.70%
हिसार -38.34%
झज्‍झर -36.93%
जींद -41.93%
कैथल -38.18%
करनाल-39.74
कुरुक्षेत्र -41.05%
महेंद्रगढ़ -38.20%
मेवात -42.64%
पलवल -41.85%
पंचकूला -25.89%
पानीपत -38.24%
रेवाड़ी -35.10%
रोहतक -36.19%
सिरसा -34.78%
सोनीपत -33.64%
यमुनानगर -42.08%

(दोपरह 1 बजे की स्थिति)

पुन्हाना सीट पर भाजपा के ऐजाज खान (BJP Aizaz Khan), कांग्रेस के मोहम्मद इलियास (INC Mohammad Ilyas), एएसपी अताउल्लाह (ASP(KR) Ataullah), आइएनएलडी की दयावती (INLD Dayawati) और आम आदमी पार्टी के नायब ठेकेदार बिसरू (AAP Nayab Thekedar Bisru) के बीच मुकाबला है।

Punahana Vidhan Sabha Chunav 2024

पुन्हाना विधानसभा चुनाव परिणाम

पुन्हाना सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पुन्हाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक मोहम्मद इलियास, कांग्रेस (816 वोटों से जीत)
कुल वोटर-204518 पुरुष-110931 महिला-93587

ऐजाज खान, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-56
शिक्षा-एलएलबी
करियर-2019 से भाजपा में हैं। किसान मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य।

मोहम्मद इलियास, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-69 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-1991 में पहला चुनाव लड़ा। 4 बार विधायक चुने गए।

सीट का गणित: 3 चुनाव में से एक में निर्दलीय जीता। लगातार दो बार से कांग्रेस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+