हरियाणा: 'गरीबी कांग्रेस के बाप दादाओं की निशानी है, कभी खत्म नहीं करेंगे', गरजे पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम और करनाल से लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठों पर टिकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ को नारा दिया, लेकिन हटा नहीं पाए। इंदिरा गांधी ने कहा था कि हम गरीबी हटाएंगे। गरीबी हटाते-हटाते इंदिरा गांधी नारा देकर राज कर गई।

1970 के बाद भी 30 साल ये राज में रहे, लेकिन ये गरीबी नहीं हटा सके। ये गरीबी को साथ में लकर चलते है, जिससे इनका वोट बैंक बना रहे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस कभी भी गरीबी को नहीं जाने देंगे। ये उन्हें विरासत में मिली है। कांग्रेस गरीबों को विरासत में मिला वोट बैंक समझती है।
उन्होंने कहा कि गरीबी कांग्रेस के बाप दादाओं की निशानी है। शहजादे राहुल इसे कभी ख़त्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आउट डेटेड चेक की तरह है, जिसका बाउंस होना तय है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: रोड शो में मिल रहे समर्थन से भाव विभोर हूं, जीतेंगे सभी 10 सीट, बोले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर












Click it and Unblock the Notifications