हरियाणा: रोड शो में मिल रहे समर्थन से भाव विभोर हूं, जीतेंगे सभी 10 सीट, बोले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने रोड शो किया।
उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से लिखा कि आज कैथ से पानीपत रोड शो में शामिल होकर अपने परिवारजनों से भेंट कर रहा हूं। गांव-गांव में पग-पग पर मिल रहे इस अपार प्रेम के लिए सभी स्वजनों का आभारी हूं।

पूर्व सीएम ने कहा कि रोड शो में मिल रहे समर्थन से भाव विभोर हूं। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें- 370 को दोबारा लाने और JNU में देश तोड़ने की बात करने वाले विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं: CM नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications