हरियाणा चुनाव 2024: दुष्‍यंत चौटाला-चन्द्रशेखर आज़ाद के बीच गठबंधन, JJP 70-ASP 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

JJP-ASP alliance Haryana Election 2024: हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी CM दुष्‍यंत चौटाला और UP में बडे़ दलित चेहरा व नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 लड़ेंगे। चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हुआ है।

मंगलवार को दुष्‍यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद रावण ने संवादाताओं से बातचीत में जजपा-एएसपी के बीच गठबंधन की जानकारी देते हुए हरियाणा की 90 सीटों पर बंटवारे के बारे में भी बताया।

JJP ASP alliance

दुष्‍यंत चौटाला ने बताया कि सीट शेयरिंग पर हमारी विस्‍तार से चर्चा हुई है। 70 सीटों पर जेजेपी और 20 सीटों पर एएसपी चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां मिलकर पूरे प्रदेश का रोडमैप-रूटमैप भी जल्‍द जनता के सामने रखेगी।

चौटाला ने बताया कि जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 सीट शेयरिंग के तहत कौन से जिलों के कौन से विधानसभा क्षेत्र चुने हैं? यह भी नामांकन से पहले अगल से बताया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि इनेलो से अलग होकर साल 2018 में बनी जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 10 सीटें जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आई। भाजपा इस बार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने और कांग्रेस सत्‍ता में 10 साल बाद वापसी की कोशिश कर रही है। जेजेपी और एएसपी का गठबंधन रंग लाया तो भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगड़ना तय है। कई सीटों पर ये दोनों पार्टी बढ़त बना सकती हैं।

दुष्‍यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देकर मनोहर लाल खटटर सरकार बनवा दी। इसके चलते चौटाला को डिप्‍टी सीएम बनाया गया। साल 2024 में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट गया तो भाजपा ने अल्‍पमत सरकार बनाई और सीएम बने नायब सिंह सैनी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जेजेपी की राह आसान नहीं है, क्‍योंकि कुल 10 में से 6 विधायक जेजेपी से इस्‍तीफा दे चुके हैं। जेजेपी वाले ये विधायक भाजपा-कांग्रेस में चले गए। अब जेजेपी के पास सिर्फ चार विधायक बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+