OPINION: हरियाणा सरकार ने जनहित में उठाया बड़ा कदम, लाखों लोगों के सामने आया संकट दूर

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हजारों सरकारी डॉक्टरों की मुंह मांगी मुराद पूरी करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने राज्य के तीन हजार से ज्यादा सरकारी डॉक्टरों की उचित मांगें मानकर, उनको पूरी तरह से समर्पित होकर जनहित में सेवा करने का रास्ता दिखाया है।

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के करीब 3,000 से ज्यादा डॉक्टर राज्य सरकार से मुख्य तौर पर तीन मांगें कर रहे थे, जो कि उनकी सेवाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए जायज ही कहे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री सैनी की सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों के हितों का ख्याल रखते हुए उन्हें मान लेने में जरा भी संकोच नहीं दिखाया है।

nayab singh saini

हरियाणा के सरकारी डॉक्टरों के उचित मांगों पर मुहर
हरियाणा के लगभग 3,000 सरकारी डॉक्टर राज्य सरकार से यह मांग कर रहे थे कि उनके लिए करियर प्रोग्रेशन स्कीम हो ताकि उनकी जॉब में केंद्र सरकार के समकक्षों से समानता आ सके। इन मांगों के लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

nayab singh saini

इसके अलावा राज्य के सरकारी डॉक्टर पीजी कोर्स में दाखिले के लिए बॉन्ड की रकम 1 करोड़ रुपए से घटाकर 50 लाख रुपए करने की मांग कर रहे थे। नायब सिंह सैनी सरकार ने इसे भी सहानुभूतिपूर्वक मान लेने का फैसला किया है।

nayab singh saini

नायब सिंह सैनी सरकार के फैसले से प्रदेश की लाखों जनता को राहत
इसके अलाव प्रदेश के डॉक्टरों की मांग थी कि उनके लिए स्पेशियलिस्ट कैडर का गठन हो राज्य सरकार ने इसके लिए भी हामी भर दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि हरियाणा सरकार ने सरकारी डॉक्टरों को सिर्फ भरोसा ही नहीं दिया है, बल्कि स्वतंत्रता दिवस से पहले इन तीनों मांगों पर अमल करने का भी यकीन दिलाया है।

nayab singh saini

राज्य सरकार ने समय रहते हुए इस दिशा में जो तत्परता दिखाई है, उसकी वजह से राज्य की जनता के सामने आने वाली बड़ी समस्या खत्म हो गई है और डॉक्टर ने तत्काल काम पर वापसी कर ली है।

nayab singh saini

डॉक्टर अपने करियर को लेकर निश्चिंत रहेंगे तो जनहित में बेहतर काम कर सकेंगे
हरियाणा भी देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां की अधिकांश जनता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी तरह से सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है। ऐसे में उनके लिए हमेशा तत्पर रहने वाले डॉक्टरों की उचित मांगों पर विचार करना भी एक सरकार का वैसा ही कर्तव्य है, जितना कि आम नागरिकों की भलाई के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की ठोस व्यवस्था करना।

इसे भी पढ़ें- OPINION: हरियाणा सरकार युवाओं को दे रही है सपने साकार करने का मौका

राज्य के सरकारी अस्पताल जनता को पूरी तत्परता से सेवाएं उपलब्ध करवा सकें इसके लिए आवश्यक है कि उनकी सेवाओं में लगे रहने वाले डॉक्टर अपनी करियर से जुड़ी चिंताओं से मुक्त रहें। अगर वे अपने और अपने परिवार के भविष्य की चिंताओं में ही उलझे रहेंगे तो जनता की सेवा में कैसे खरे उतर पाएंगे।

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने जो भी कदम उठाया है, वह बहुत ही सराहनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+