OPINION: हरियाणा सरकार युवाओं को दे रही है सपने साकार करने का मौका
Haryana News: हरियाणा सरकार ने युवाओं को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। नायब सैनी सरकार ने टीचरों की भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है। पीटीजी पदों पर भर्तियों के लिए तीन हजार से ज्यादा (3,069) नियुक्तियां निकाली गई हैं।
पिछले कुछ समय में युवाओं को रोजगार के मामले में नायब सरकार का यह नया प्रयास है। इससे पहले पूर्व अग्निवीरों के लिए मुख्यमंत्री ने भविष्य के अनेकों द्वार खोलने का काम किया था।

हरियाणा के हजारों युवाओं को मिला अपना सपना साकार करने का मौका
कुल मिलाकर अब शायद ही हरियाणा के एक भी अग्निवीर को चार साल देश सेवा के लिए समर्पित करने के बाद अपने भविष्य की रोजी-रोटी के लिए किसी प्रकार की चिंता करनी होगी।
इसके कुछ दिनों बाद ही राज्य सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के माध्यम से 3,069 पीजीटी पदों के लिए भर्तियां निकालकर हजारों युवाओं के सपने साकार करने की दिशा में बड़ी पहल की है।

हरियाणा सिर्फ वादे नहीं करती, उसे पूरा भी करती है
सबसे बड़ी बात ये है कि हरियाणा की मौजूदा सरकार सिर्फ वादों और आश्वासनों में यकीन नहीं रखती। वह वही बातें कहती है, जो वह करके दिखा भी सकती है। जैसे टीचरों की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आज यानी 25 जुलाई, 2024 से ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है, जो 14 अगस्त तक चलेगी।

हरियाणा शिक्षक भर्ती आवेदन के लिए क्या करना होगा?
जो भी युवा इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जा सकते हैं। उन्हें बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आधार नंबर, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और वर्चुअल आईडी की जरूरत होगी। फॉर्म भरने के बाद, आवेदकों को अपने फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना होगा, जिसपर दस्तखत करने के बाद उसे अपलोड करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना होगा, जो कि बहुत ही सामान्य है और न्यूनतम योग्यता साबित करने के बाद मुख्य परीक्षा में भाग लेना है।

युवाओं को रोजगार देने की हर कोशिश में जुटी है हरियाणा सरकार
हरियाणा के जो भी युवा इन पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या हो सकती है कि राज्य सरकार ने उनको अपने सपने पूरे करने का मौका दे दिया है। दरअसल, राज्य सरकार युवाओं को उचित रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और यह कदम भी उसी की अगली कड़ी है।
इसे भी पढ़ें- OPINION: हरियाणा सरकार की एक पहल से आसान हुआ शहरों में अपने घर का सपना
हरियाणा सरकार की प्राथमिकताओं में युवा, गरीब, महिला और किसान सबसे अगली कतार में हैं। सरकार को जब भी गुंजाइश मिली है, उसने इन वर्गों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं रहने दी है।












Click it and Unblock the Notifications