VIDEO: हरियाणा के सोनीपत ITI की लैब में घुस कर छात्र को मारी गोली
सोनीपत। हरियाणा स्थित सोनीपत के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में एक छात्र ने लैब में घुस कर गोली मार दी। सोनीपत के पुलिस उपाधीक्षक राहुल देव ने जानकारी दी कि दोनों छात्रों की उम्र 16-17 साल है। आरोपी देसी पिस्टल बैग में छिपा कर लाया था। डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से यह साफ पता चल रहा है दो छात्र, पीड़ित के पास गए जो अन्य छात्रों से बात कर रहा था। इस दौरान एक छात्र ने पिस्टल निकाली और उसके कमर पर गोली मार दी। पीड़ित के बेंच पर गिरने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications