Nuh Violence: मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में तनाव, इंटरनेट पर फिर लगा बैन
हरियाणा पुलिस ने नूंह हिंसा में एक बड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया गया। ऐसे में वहां के हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा पर अस्थायी बैन लगा दिया है।
मामले में आधिकारिक बयान जारी करते हुए प्रशासन ने कहा कि हरियाणा के नूंह जिले में 15 सितंबर को सुबह 10.00 बजे से 16 सितंबर को रात 11.59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही सभी से अपने घरों में नमाज अदा करने का अनुरोध किया गया है।

वहीं दूसरी ओर हरियाणा पुलिस ने मामन खान पर शिंकजा कसा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 31 जुलाई को हुई हिंसा में खान का हाथ था। उनके पास फोन कॉल डिटेल्स और कुछ अन्य सबूत हैं। वो काफी वक्त से मामले की जांच कर रहे थे।
वहीं अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ खान हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वो फिरोजपुर झिरका से विधायक हैं। जिस दिन नूंह में हिंसा हुई, वो वहां पर मौजूद ही नहीं थे। ऐसे में गलत तरीके से उनको फंसाया जा रहा है। उनको तो गुरुवार को पता चला कि उनका नाम पुलिस एफआईआर में डाल रखा है। जस्टिस विकास बहल की खंडपीठ मामले की अलगी सुनवाई 19 अक्टूबर को करेगी।
31 जुलाई को क्या हुआ था?
दरअसल हिंदू संगठनों ने 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। मोनू मानेसर ने भी इसके लिए वीडियो बनाया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने को कहा। हालांकि वो यात्रा में नहीं शामिल हुआ। बाद में कुछ उपद्रवियों ने यात्रा पर पथराव किया, जिससे तनाव बढ़ गया।
मोनू मानेसर भी हुआ गिरफ्तार
वहीं कांग्रेस विधायक से पहले मोनू मानेसर की गिरफ्तारी हुई थी। हिंसा के पीछे उसका भी हाथ बताया जा रहा। फिलहाल वो पुलिस कस्टडी में है।












Click it and Unblock the Notifications