Nuh Violence: कर्फ्यू में मिली 3 घंटे की ढील...नूंह में 8 तक बंद हुआ इंटरनेट, होटल पर भी चला बुलडोजर

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन लगातार स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में जुटा है। रविवार को नूंह जिलाधिकारी ने कर्फ्यू में ढील देने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, रविवार 6 अगस्त से कर्फ्यू में तीन घटे की ढील दी गई है।

नूंह जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, 6 अगस्त 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (केवल 3 घंटे) जनता की आवाजाही के लिए कर्फ्यू हटाया गया है। वहीं, नूंह में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक को ओर 8 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बाबत हरियाणा सरकार ने आदेश भी जारी किया है।

nuh violence in hindi

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरियाणा राज्य के जिला नूंह के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क SMS और सभी डोंगल सेवाओं आदि का निलंबन 8 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, पलवल जिले में इंटरनेट सेवाओं 7 अगस्त तक रोक रहेगी।

बता दें कि हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए हिंसा के बाद से ही इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर यह रोक लगाई हुई है। नूंह हिंसा की जांच कर रही एडीजीपी ममता सिंह ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों को चेतावनी भी दी।

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा,'हम सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं। मैं उन लोगों को चेतावनी देती हूं जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।'

इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि हरियाणा में अब तक लगभग 104 मामले दर्ज किए गए हैं, लगभग 216 गिरफ्तारियां की गई हैं और 83 निवारक गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं, इस बीच सरकारी एजेंसियों ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है और उनकी अवैध संपत्तियों को भी ढहाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नूंह हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जिस होटल से पत्थराव किया था, उस होटल पर रविवार को बुलडोजर चला दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान गुंडों ने यहां से पथराव किया था।

इस बाबत जिला नगर योजनाकार विनेश कुमार ने बताया कि यह इमारत पूरी तरह से अनधिकृत थी और इसे सरकार और विभाग द्वारा नोटिस दिया गया था। आज इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। यह एक होटल कम रेस्तरां है और पूरी तरह से अनधिकृत है।

उन्होंने बताया कि यहां से यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया था इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि नूंह में हिंसा के कारण पड़ोसी जिलों में भी तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस असामाजिक तत्वों पर एक्शन के लिए पैनी नजर रख रही है। हिंसा से जुड़ी अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर भी पुलिस की नजर है।

आजतक की खबर के मुताबिक, हरियाणा पुलिस नूंह हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से सटे राजस्थान के इलाकों में रेड डाली। खबर के मुताबिक, हरियाणा पुलिस ने इस दौरान मेवात इलाके से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। हरियाणा पुलिस का कहना है कि दंगाइयों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को जिले के सभी उपमंजलों में फ्लैग मार्च किया, ताकि शांति बनी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+