नूंह के एसपी बोले: 'जिन मकानों से फेंके गए पत्थर, उन पर चलेगा बुलडोजर' हरियाणा हिंसा में जारी रहेगा एक्शन

हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। हालात को सामान्य बनाने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए 8 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद है। इस बीच अब कई नेताओं के सियासी बयान भी सामने आ रहे हैं। साथ ही प्रशासन की तरफ से दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। दिशानिर्देश में पाबंदी और छूट के बारे में भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं एक एक अपडेट...

जिन मकानों से फेंके गए पत्थर, उन पर चलेगा बुलडोजर
नूंह हिंसा में अब तक 37 इमारतों बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गाया है। नूंह के SP ने कार्रवाई की जानकारी दी है। नूंह के एसपी ने कहा कि जिन मकानों से पत्थर फेंके गए उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।

Nuh Violence Haryana

बैंक के लिए दिशानिर्देश जारी
नूंह जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के मुताबिक कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान नूंह, टौरू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और पिंगवोन और नगीना ब्लॉक के एम.सी. क्षेत्र में आज एटीएम खोले गए और इन क्षेत्रों में बैंक कर्फ्यू अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। 7 अगस्त को सुबह नकद लेनदेन 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ही होगा।

Recommended Video

    नूंह के एसपी बोले: 'जिन मकानों से फेंके गए पत्थर,उन पर चलेगा बुलडोजर'

    रविवार को कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई
    रविवार को कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई है। जिलाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, लोग सुबह 9 से 12 बजे तक रोजमर्रा के जरूरी सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं।

    दोनों समुदाय के साथ की गई बैठक
    नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि एसपी और मैंने विश्वास बहाली के लिए दोनों समुदायों के साथ बैठक की। स्थिति अब सामान्य है। हमने उनसे यह आश्वासन देने की भी अपील की है कि भविष्य में कोई घटना नहीं होगी... अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान जारी है चल रहा है और यह जारी रहेगा। किसी को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। हमारा मकसद शांति स्थापित करना है।

    जमीयत उलमा-ए-हिंद का आया बयान
    जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक हालिया बयान में कहा है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के एक प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल ने जो रिपोर्ट प्रस्तुत की है, उसका विश्लेषण करने के लिए नूंह, मेवात और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया गया है। दंगा प्रभावित क्षेत्रों का हाल बहुत ही हृदय विदारक है और यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि दंगा सुनियोजित था। इसमें पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है, जिसके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

    नूंह के विधायक का आया बयान
    हरियाणा में तोड़फोड़ अभियान पर नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि यह अभियान अवैध है और इस कार्रवाई से कुछ हासिल नहीं होगा। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए, लेकिन गरीबों के घर, दुकानें नहीं तोड़ी जानी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+