नूंह हिंसा: हरियाणा कांग्रेस MLA मामन खान का वीडियो वायरल, मोनू मानेसर के बारे में कही ये बात
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को भड़की हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। हिंसा को लेकर एक पक्ष का दावा है कि हिंसा को भड़काने में हरियाणा बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर का भी हाथ हो सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर मोनू मानसेर ने दावा किया कि अशांति भड़काने में फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मामन खान का हाथ हो सकता है। हालांकि मामन खान ने सारे आरोपों से इनकार किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कांग्रेस के आरोपों के जवाब में हिंसा में मामन खान की भूमिका का आरोप लगाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर मामन खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह मोनू मानसेर को कथित तौर पर धमकी देते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो कथित तौर पर फरवरी 2023 की है। ये वीडियो हरियाणा विधानसभा का है। वीडियो में मामन खान पटौदी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश जरावता से बहस करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच में हरियाणा विधानसभा में हरियाणवी में वाद-विवाद होते दिख रहा है।
वीडियो में मामन खान कहते हैं, ''ये मोनू मानसेर कभी अमित शाह के साथ तो, कभी अरुण जेटली के साथ फोटो खिंचवा रहा है। क्या डराना चाहता है ये हमें बताकर कि ये बड़ा आदमी है। अबकी बार में ये मेवात में गया तो इसको प्याज की तरह फोड़ देंगे।'' (नोट- वायरल वीडियो की पुष्टि वनइंडिया हिंदी नहीं करता है)
भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा महाराष्ट्र की नेता प्रीति गांधी ने भी मामन खान पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। प्रीति गांधी ने लिखा, ''कांग्रेस विधायक मामन खान स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने मोनू मानेसर को धमकी दी थी कि 'अगर वह मेवात आए तो उन्हें प्याज की तरह फोड़ देंगे।' उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 4 बार के कांग्रेस विधायक चौधरी इलियास ने भी कहा था कि अगर मोनू मानेसर मेवात आएगा तो उसे बिस्तर पर भी वापस नहीं ले जाया जाएगा!!''
उन्होंने ने लिखा, ''अगर कांग्रेस पार्टी के संवैधानिक रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि इतनी लापरवाही से जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, तो वे लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं??!!''
मामन खान ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में झड़पों या सक्रिय सोशल मीडिया पोस्ट में किसी भी भूमिका से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मोनू मानसेर पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications